120 likes | 151 Views
u092au093eu0930u0902u092au0930u093fu0915 u0924u094cu0930 u092au0930 u092au0942u0930u0940 u0926u0941u0928u093fu092fu093e u092eu0947u0902 u092eu0947u0939u092eu093eu0928u094bu0902 u0915u0940 u0935u093fu0926u093eu0908 u0915u0947 u092eu094cu0915u0947 u092au0930 u0909u0928u094du0939u0947u0902 u0907u0924u094du0930 Perfumes u0924u094bu0939u092bu0947 u092eu0947u0902 u0926u0947u0928u0947 u0915u0940 u092au0930u0902u092au0930u093e u0930u0939u0940 u0939u0948u0964 u0907u0924u094du0930 u0915u094b u092au093eu0930u0902u092au0930u093fu0915 u0924u094cu0930 u092au0930 u0938u091cu093eu0935u091fu0940 u0914u0930 u0915u093eu0902u091a u0915u0940 u0938u0941u0902u0926u0930 u092cu094bu0924u0932u094bu0902 u092eu0947u0902 u0924u094bu0939u092bu0947 u092eu0947u0902 u0926u093fu092fu093e u091cu093eu0924u093e u0939u0948u0964u091cu093fu0928 u0938u0941u0902u0926u0930 u092cu094bu0924u0932u094bu0902 u092eu0947u0902 u0907u0928u094du0939u0947 u0930u0916u093e u091cu093eu0924u093e u0939u0948 u0909u0928u094du0939u0947u0902 u0915u094b u0907u0924u094du0930u0926u093eu0928 u0915u0939u093e u091cu093eu0924u093e u0939u0948u0964 u0905u092au0928u0947 u092eu0947u0939u092eu093eu0928u094bu0902 u0915u094b u092du0947u0902u091f u092eu0947u0902 u0907u0924u094du0930 u0926u0947u0928u0947 u0915u0940 u092au0930u0902u092au0930u093e u092au0942u0930u094du0935u0940 u0926u0941u0928u093fu092fu093e u0915u0947 u0915u0908 u0939u093fu0938u094du0938u094bu0902 u092eu0947u0902 u0906u091c u092du0940 u091cu093eu0930u0940 u0939u0948u0964
E N D
महिलाओं के लिए सबसे महंगे परफ्यूम (The Most Expensive Perfumes)
POST HIGHLIGHT एक अच्छा परफ़्यूम (Perfume) आपकी पर्सनैलिटी को दर्शाता है। इसलिए सेंट या परफ़्यूम ख़रीदते समय आप इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि वो अलग और अच्छी क्वालिटी का हो। इसके लिए आप एक बजट भी तय करते हैं.मगर मार्केट में कुछ ऐसे परफ़्यूम भी उपलब्ध हैं जिन्हें ख़रीदने के बारे में आम आदमी तो सोच ही नहीं सकता, हां करोड़पति या अरबपति लोगों के लिए ये बेस्ट डील हो सकते हैं क्योंकि, ये उनकी लाइफ़स्टाइल को जो सूट करते हैं। चलिए इसी बात पर आज जानते है दुनिया के सबसे महंगे परफ़्यूम्स (Most Expensive Perfumes) के बारे में…
CONTINUE READING... पारंपरिक तौर पर पूरी दुनिया में मेहमानों की विदाई के मौके पर उन्हें इत्र Perfumes तोहफे में देने की परंपरा रही है। इत्र को पारंपरिक तौर पर सजावटी और कांच की सुंदर बोतलों में तोहफे में दिया जाता है।जिन सुंदर बोतलों में इन्हे रखा जाता है उन्हें को इत्रदान कहा जाता है। अपने मेहमानों को भेंट में इत्र देने की परंपरा पूर्वी दुनिया के कई हिस्सों में आज भी जारी है। इत्र को कई ग्रंथों में इस दुनियां की सबसे कीमती चीज़ तक कहा गया है। यहां तक कि कह जाता है की पैगंबर मुहम्मद साहब को भी इत्र बहुत प्रिय था। इत्र का प्रयोग हिंदू, बौद्ध, और सिख धर्म में भी पूजा, कहानी में, और मेडिटेशन में किया जाता है। महिलाओं को इत्र से ज्यादा ही लगाव होता है। दुनियां भर में तमाम किस्म के इत्र बनाये जाते है। एक बड़ा अंतर यह है कि एक महंगे परफ्यूम Expensive Perfumesमें अधिक समय तक चलने की संभावना है। सस्ते परफ्यूम को आपको बार-बार छिड़कना पड़ता है क्यूंकि उसकी महक तकरीबन 1-2 घंटों में ख़तम हो जाती है। सस्ते परफ्यूम में टॉप नोट्स तो अच्छी क्वालिटी के डाले गए होते हैं लेकिन मध्यम और बेस नोट्स को लम्बे समय तक टिकाने के लिए ख़ास किस्म के एसेंशियल ऑयल्स essential oilsका मिश्रण होना जरुरी है जो कि सिर्फ लक्ज़री परफ्यूम luxury perfume में ही मिलता है. इनमें से कई सुगंध नाजुक फूलों की पंखुड़ियों या पेड़ की जड़ों,आदि होती है दूसरी ओर, सस्ते परफ्यूम में आमतौर पर ऐसी सामग्री होती है जो अधिक सामान्य होती है, या किसी लैब में बनाए गए सिंथेटिक रसायन होते हैं। खुशबू किसे पसंद नहीं, इसलिए खुद को आकर्षक बनाने के लिए परफ्यूम लगाने का भी चलन है।
खासकर महिलाएं इन सब चीजों पर ज्यादा ध्यान देती हैं। वहीं, महिलाओं को सबसे अच्छा परफ्यूम कौन सा है? यह सवाल भी बहुत परेशान करता है। तो आइये जानते है दुनिया के सबसे महंगे परफ़्यूम्स (Most Expensive Perfumes) के बारे मे- महिलाओं के लिए सबसे महंगे परफ्यूम (The Most Expensive Perfumes) क्लाइव क्रिश्चियन नंबर 1 इंपीरियल मेजेस्टी (Clive Christian No. 1 Imperial Majesty) Clive Christianदुनिया की बेस्ट परफ़्यूम बनाने वाली कंपनियों में से एक है. परफ़्यूम बनाने के लिए मशहूर Roja Doveने इसे डिज़ाइन किया है.2001 में इस परफ़्यूम को दुनिया के सामने पेश किया गया था. इसे महिला और पुरुष दोनों के लिए बनाया गया है. इसकी क्रिस्टल बॉटल की गर्दन को 24 कैरेट गोल्ड में मढ़वाया जाता है। इसे Baccaratक्रिस्टल बॉटल में पैक किया जाता है. इसे 18 कैरेट के सोने और 5 कैरेट के सफे़द हीरे से सजाया जाता है। 9.8 लाख रुपये इसकी बॉटल की कीमत है। हर्मीस 24 फ़ाउबर्ग (Hermes 24 Faubourg) - हर्मीस हम इसे एक मशहूर पर्स ब्रांड के तौर पर जानते हैं! लेकिन बहुत काम लोग ही जानते हैं कि हर्मीस महिलाओं के लिए एक विश्व स्तरीय, सबसे महंगा परफ्यूम ब्रांड भी है! हर्मीस 24 फॉबॉर्ग का नाम पेरिस में ब्रांड के फ्लैगशिप स्टोर The Flagship Storeके नाम पर रखा गया है! कीमत 1500 डॉलर प्रति औंस है जिसमें सिर्फ 1000 बोतलें जारी की गई हैं! इसकी सुगंध आपको वेनिला और नारंगी के फूलों से भर देती है। चैनल ग्रैंड एक्स्ट्राइट (Chanel Grand Extrait)- N°5 कंपनी द्वारा इसे बनाया गया है. ये एक लिमिटेड एडिशन सेंटLimited Edition Centहै जिसकी सुगंध हमेशा बनी रहती है. इसे एक शाही बोतल में भरकर बेचा जाता है जिसे एक बड़े हीरे की शेप दी जाती है। इस परफ्यूम की कीमत 3.2 लाख रुपये है
जिमी चू (Jimmy Choo Eau De Toilette) आधुनिक जिमी चू महिलाओं के लिए एक आकर्षक सुगंध है जिसमें पुष्प और फल, हरे रंग के टॉप नोट के साथ, चाय गुलाब और टाइगर आर्किड के हार्ट नोट और जीवंत लकड़ी और देवदार की लकड़ी के बेस नोट शामिल हैं। लंबे समय तक चलने वाले और लंबे समय तक पहनने वाले परफ्यूम में warm, ग्लैमरस, समृद्ध, मोहक, कामुक आभा, नाशपाती अमृत और नारंगी के साथ मिश्रित, फलों के नोट, मीठे साफ टाइगर ऑर्किड संकेतों के साथ फूलों की सुगंध और मखमली टॉफी और पचौली नोट हैं। पाको रबाने लक्स एडिशन परफ्यूम (PacoRabanneLuxe Edition Perfume)- स्पैनिश फ़ैशन डिज़ाइनर PacoRabanneने इसे तैयार कर ख़ूब शोहरत और दौलत कमाई. इस इत्र के बॉक्स और बोतल को सोने से सजाया जाता है. इसकी बोतल में हीरा भी जड़ा है. इसकी ख़ूशबू लाजवाब है। इस परफ्यूम की कीमत 43 लाख रुपये है। कैरन पॉइवरे (Caron Poivre) Caron Poivreफ्रेंच परफ्यूम के सबसे पुराने घरानों में से एक है। 1904 में स्थापित इस परफ्यूम हाउस की खुशबू मिटती नहीं! यह महिलाओं के लिए सबसे महंगे परफ्यूम में से एक है! यह एक शानदार बोतल है जिसमें गेरियम, चंदन, गुलाब और मसालों से बने इत्र शामिल हैं! जार बोल्ट ऑफ़ लाइटनिंग (Jar Bolt of Lightning) जोसेफ आर्थर रोसेंथल, एक अमेरिकी जौहरी, इस खूबसूरत परफ्यूम लाइन के निर्माता हैं। वह पेरिस में स्थित है। इस प्रसिद्ध परफ्यूम लाइन के लिए बोल्ट ऑफ लाइटनिंग एक दिलचस्प नाम है। सुगन्ध में रजनीगंधा और फूलों के घटकों का प्रयोग किया जाता है ! कुछ सेलेब्स जिन्हें इस $ 765 प्रति औंस को पहनने पर गर्व है, उनमें एलिजाबेथ टेलर और बारबरा वाल्टर्स Elizabeth Taylor and Barbara Waltersभी शामिल हैं।
डियोर (Dior) वर्ष 1998 में लॉन्च किया गया यह परफ्यूम एक मंत्रमुग्ध करने वाला परफ्यूम है। इसकी खूबसूरत पैकेजिंग और देर तक रहने वाली खुशबू किसी भी महिला का दिल जीत सकती है। कंपनी के दावे अनुसार, इसकी टॉप नोट (परफ्यूम स्प्रे के तुरंत बाद वाली खुशबू) में सिट्रस फलों की खुशबू है और फिर धीरे-धीरे इसकी खुशबू चमेली के फूल की खुशबू में बदलने लगती है, जो हार्ट नोट्स है। इस परफ्यूम को बार-बार लगाने की जरूरत नहीं है, इसका एक स्प्रे ही करने के लिए काफी है। डीकेएनवाई गोल्डन (DKNY Golden Delicious) इस ख़ास परफ़्यूम का बास एक ही पीस बनाया गया था ताकी इससे मिले धन को दान किया जा सके इसे बनाने में 1500 घंटे लगे थे, इसकी बोतल में 2,909 क़ीमती पत्थर, 2,700 सफ़ेद हीरे, 183 पीले नीलम और 7.18 कैरेट का श्रीलंकन Cabochon हीरा लगा था। शुमुख Shumukh (The Diamond-studded Falcon of Fragrance) दुबई में मिलने वाले इस परफ़्यूम की क़ीमत क़रीब 10 करोड़ रुपये है. इसके नाम परफ़्यूम की बोतल पर लगे सबसे अधिक हीरों काGuinness World Recordभी है, इसेNabeel Perfumes ग्रुप के चेयरमैन असगर एडम अली (Asghar Adam Ali ) ने डिज़ाइन किया है. त्वचा को ये 12 घंटे और कपड़ों को 30 दिन तक सुगंधित रखता है ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिए : स्टाइलिश स्लिंग बैग्स महिलाओं के लिए कुछ अन्य बेहतरीन परफ्यूम निम्न हैं -
1- जीन पॉल गाल्टियर क्लासिक यू डी टॉइलेटे परफ्यूम Jean Paul GaultierClassique Eau de Toilette Perfume यह परफ्यूम 100 ml का है और यह परफ्यूम महिलाओं को आकर्षित करता है। इसकी भीनी-भीनी सी संतरे की खुशबू के साथ ही अदरक की तेज महक तथा वैनिला का ट्विस्ट इस परफ्यूम को खास बनाता है। यह परफ्यूम कम से कम 2 से 3 घंटे तक अपनी खुशबू को बरकरार रखने में सक्षम है। इसे आप दिन या रात कभी भी लगा सकते हैं। इसकी खुशबू लोगों को आकर्षित करने के साथ ही मूड को भी Fresh कर सकती है। 2- पैरिस हिल्टॉन Paris hilton Perfume पैरिस हिल्टॉन परफ्यूम की काफी अच्छी ब्रांड में से एक है। 100 ml के इस परफ्यूम की खुशबू बहुत ही अच्छी है। यह खुशबू अपको कई तरह के फूलों तथा फलों की खुशबू सी महसूस होती है। इस परफ्यूम को आप रोजाना यूज कर सकते हैं। लेकिन मौसम के हिसाब यह परफ्यूम गर्मी एवं वसंत के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। इसकी प्यारी सी खुशबू आपका मन मोह लेगी। इसकी खुशबू लंबे समय तक बॉडी पर बनी रहती है। 3- रिहाना Reb'l Fleur Eau De Spray, RihannaReb'l Fleur Eau De Spray 100.55ml का यह परफ्यूम मशहूर अंतरराष्ट्रीय गायिका रिहाना के नाम पर है। दरअसल यह रिहाना की Personality की तरह अपनी छाप छोड़ता है। साथ ही इस परफ्यूम की बोतल की डिजाइन भी रिहाना की मनपसंद स्टिलेटो हील्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें पचौली, वेनिला तथा परफ्यूम में मिलाई गयी सुगंधित सामग्री का मिश्रण इस लेडीज परफ्यूम को मनमोहक खुशबू प्रदान करता है। 4- ब्यूटीफुल बाई एस्टी लॉडर Beautiful By Estee Lauder. Eau De Parfum Spray 1 FIOz Beautiful By Estee Lauder परफ्यूम 30ml का है। इस Perfume की खुशबू रोमांटिक है और काफी समय तक अपना असर छोड़ती है। इस परफ्यूम में आपको गुलाब, जैस्मिन, गुलनार जैसे फूलों की खुशबू आएगी। इसके अलावा फलों की खुशबू भी का भी आपको इसमें अहसास होगा। यह लेडीज परफ्यूम महिलाओं को काफी पसंद है।
5- एलिजाबेथ टेलर वाइट डायमंड्स परफ्यूम Elizabeth Taylor White Diamonds Perfume 100ml का एलिजाबेथ टेलर वाइट डायमंड्स परफ्यूम महिलाओं के लिए बहुत ही बेहतरीन परफ्यूम है। इस परफ्यूम के नाम से ही इसकी क्वालिटी का पता चलता है। इसके टॉप नोट्स यानि किसी परफ्यूम को लगाने पर तुरंत आने वाली खुशबू, गुलाब, लिली, ओकमॉस, एम्बर तथा चंदन हैं। इस परफ्यूम का एक स्प्रे ही काफी देर तक टिका रहता है और इसकी खुशबू कम से कम 5 से 6 घंटे तक बॉडी में रहती है। इसको आप हर दिन यूज कर सकते हैं। परफ्यूम के प्रकार Types of Perfume परफ्यूम को मुख्य रूप से 5 भागों में बांटा गया है। इसके अनुसार आप अपनी पसंद का कोई भी परफ्यूम खरीद सकते हैं। 1- गेट फ्रूटी Gate Fruity यह फ्रेगरेंस बहुत ही फ्रेश होती है। इस तरह की फ्रेगरेंस में ताजगी महसूस होती है। आप इसको सर्दी व गर्मी दोनों ही मौसम में प्रयोग कर सकते हैं। 2- ओरिएंटल फ्यूजन Oriental Fusion इस तरह के परफ्यूम की खुशबू काफी अधिक स्ट्रॉन्ग होती है। इस परफ्यूम में सभी कैटेगरी की क्वालिटी आपको मिलती है। इसलिए यह परफ्यूम Corporate Culture में काफी ज़्यादा पसंद किया जाता है। इस परफ्यूम को किसी भी एज ग्रुप वाले यूज़ कर सकते हैं। 3- गो ग्रीन Go Green इसमें भी कुदरती खुशबू होती है। यह फ्रेगरेंस यंग एज वाले लोग ज्यादा पसंद करते हैं 4- फ्लोरल फ्रेगरेंस Floral Fragrance फ्लोरल फ्रेगरेंस में गुलाब, जैस्मिन, लवेंडर तथा ऑरेंज ब्लॉसम आदि नेचुरल खुशबू को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इस तरह के फ्रेगरेंस को यंग एज वाले लोग ज्यादा पसंद करते हैं और इस फ्रेगरेंस को आप किसी भी इवेंट पर उपयोग कर सकते हैं।
5- फील वूड Feel Wood इस प्रकार के परफ्यूम में आपको कुदरती खुशबू मिलती है। इस तरह की खुशबू में जैसे चंदन आदि को रख सकते हैं। इस परफ्यूम को मैच्योर महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं। सबसे अच्छा परफ्यूम कैसे चुनें? How to choose the best perfume? सबसे पहले यह तय करें कि आपको परफ्यूम रोज इस्तेमाल करने के लिए चाहिए या किसी खास अवसर, जैसे पार्टी के लिए। आप चाहें तो अपने दोस्त या सहकर्मी से इन दोनों वर्गों (डेली या खास अवसर के लिए) के लेडीज परफ्यूम के बारे में पूछ सकते हैं। अगर लेडीज परफ्यूम के बहुत सारे नाम आपको उलझन में डाल रहे हैं तो बेहतर है कि परफ्यूम प्राइस लिस्ट तय करना। अपना एक बजट बना लें और उसी अनुसार लेडीज परफ्यूम का चयन करना शुरू करें। परफ्यूम इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स Some Tips on Using Perfume हमेशा अच्छी ब्रांड और अच्छी क्वालिटी का परफ्यूम चुनें। नहाने के तुरंत बाद परफ्यूम न लगाएं, ऐसा करने से परफ्यूम की खुशबू देर तक नहीं टिकती है। हमेशा मॉइस्चराइजर लगाने के 10 मिनट बाद ही परफ्यूम लगाएं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से मॉइस्चराइजर परफ्यूम की खुशबू को लॉक कर लेता है, जिससे परफ्यूम लंबे वक्त तक टिका रह सकता है। कलाई पर परफ्यूम लगाएं, लेकिन दूसरे हाथ से परफ्यूम को न रगड़ें। ऐसा करने से परफ्यूम की खुशबू जल्दी ही खत्म हो जाती है। कान के पीछे, कोहनी के पीछे या कपड़ों पर परफ्यूम लगा सकते हैं। इससे परफ्यूम की खुशबू देर तक बरकरार रह सकती है।
परफ्यूम लगाने से पहले ध्यान रखने वाली मुख्य बातें Things to Keep in Mind Before Applying Perfume परफ्यूम का यूज़ करते समय समय कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है जैसे – जब भी आप परफ्यूम खरीदें हमेशा अच्छी ब्रांड और अच्छी क्वालिटी का ही लें परफ्यूम को नहाने के तुरंत बाद बॉडी पर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से इसकी खुशबू ज़्यादा देर तक बॉडी पर नहीं टिकती है। मॉइस्चराइजर लगाने के कुछ समय के बाद ही परफ्यूम लगाएं। क्योंकि मॉइस्चराइजर परफ्यूम की खुशबू को लॉक करता है जिसके कारण परफ्यूम की खुशबू देर तक बॉडी में रहती है। आप परफ्यूम को कोहनी के पीछे या फिर कपड़ों पर भी लगा सकते हैं। इससे परफ्यूम की खुशबू ज़्यादा देर तक रहती है। परफ्यूम खरीदने से पहले ध्यान देने वाली कुछ महत्वपूर्ण बातें Some important things to consider before buying perfume आज के समय में हर कोई अच्छी खुशबू के लिए कई प्रकार परफ्यूम का प्रयोग करते हैं। परफ्यूम ऐसा खरीदें जो अपना प्रभाव लोगों पर गहराई से छोड़ दे। हमेशा सोच समझकर ही परफ्यूम खरीदें। नीचे कुछ बातें बताई गयी हैं जिनका परफ्यूम खरीदने से पहले हमेशा ध्यान रखें।
जब भी परफ्यूम खरीदें मौसम और इवेंट्स का ध्यान जरूर रखें। क्योंकि लोग सिर्फ अच्छी खुशबू देखकर ही परफ्यूम खरीद लेते हैं परफ्यूम हमेशा एक अच्छी क्वालिटी का ही खरीदें परफ्यूम खरीदने से पहले बॉडी पर कोई भी परफ्यूम लगाकर न जाएं। क्योंकि फिर आपको सही खुशबू का पता नहीं चल पायेगा। परफ्यूम ट्राई करते वक़्त यदि आपको जलन महसूस होती है तो उस परफ्यूम को न खरीदें । ऐसा ज़रूरी नहीं है कि हमेशा महंगा परफ्यूम ही अच्छा हो। यह आपकी त्वचा Skin पर भी निर्भर करता है कि कौन सा परफ्यूम आपकी स्किन को सूट करेगा जब भी आप परफ्यूम खरीदें तो मौसम का भी ध्यान जरूर रखें। गर्मी के मौसम में फूलों या फलों की खुशबू वाला परफ्यूम चुनें निष्कर्ष आशा करते हैं कि इस लेख में बताए गए लेडीज परफ्यूम के नाम जानने के बाद आपको सबसे अच्छा परफ्यूम कौन सा होता है, इस सवाल का जवाब मिल चुका होगा। इस लेख में दिए गए लेडीज परफ्यूम के नाम काफी चर्चित हैं और उत्तम हैं। इनमें से अपना पसंदीदा लेडीज परफ्यूम चुनें और ट्राई करें। यह लेख सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है। पुरुष भी अपनी महिला मित्र, पत्नी या सहकर्मी के लिए इस लिस्ट में दिए गए लेडीज परफ्यूम के नाम जानने के बाद उनके लिए लेडीज परफ्यूम का चुनाव कर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद महिला और पुरुष दोनों के लिए ही परफ्यूम चुनना आसान हो गया होगा।
For More Business Article Click Here: https://www.thinkwithniche.com For More World Business News Click Here: https://www.thinkwithniche.com/category/index/news-in-brief For More Business Article in Hindi Click Here: https://www.thinkwithniche.in/ For More World Business News in Hindi Click Here: https://www.thinkwithniche.in/category/index/news-in-brief