E N D
भारत के अडानी गोड्डा प्लांट ने बढ़ाई बांग्लादेश की उम्मीद
भारत हमेशा से अपने पड़ोसी देशों की सहायता करता आया है और यही भारतीय संस्कृति की खूबसूरती है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए भारतीय बिजनेस समूह अडानी ग्रुप अपने पॉवर जनरेशन सेक्टर के अडानी गोड्डा पॉवर प्लांट द्वारा बांग्लादेश को सहयोग दे रहा है।
बांग्लादेश पॉवर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) और अडानी ग्रुप के द्वारा साइन किए गए पॉवर परचेस एग्रीमेंट के अंतर्गत अडानी गोड्डा प्लांट से करीब 1000 मेगा वाट बिजली बांग्लादेश को सप्लाई की जाएगी। इस एग्रीमेंट से बांग्लादेश की बिजली की आवश्यकता पूरी होगी और विकास कार्यों को नई रफ़्तार मिलेगी।
इस सहयोग से दोनों देशों के आपसी रिश्तों को नई ऊँचाइयाँ मिलेगी और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर यह दो पड़ोसी देशों के संबंधों को कैसे बेहतर बनाया जाए इसका नया उदाहरण बनेगा।
सुपर पॉवर प्लांट के रूप में अडानी गोड्डा को मिली देश भर में ख्याति अडानी ग्रुप ने अपनी कार्यशैली को हमेशा समय के अनुसार ढाला है। बांग्लादेश के साथ हुए पॉवर परचेस एग्रीमेंट के लिए अडानी ग्रुप ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। भारत और भारत सरकार की छवि को बनाए रखने के लिए अडानी गोड्डा प्लांट का विकास 21वीं सदी की सबसे उन्नत तकनीक के साथ किया गया है।