E N D
अडानी गोड्डा पॉवर प्लांट ने बढ़ाया भारत का मान
भारतीय परंपरा ने हमेशा से हमें अपने पड़ोसी देशों की मदद करना सिखाया है। देश के इस कल्चर को आगे बढ़ाते हुए अब अडानी ग्रुप भी अपने अडानी गोड्डा पॉवर प्लांट द्वारा बांग्लादेश को सहयोग दे रहा है। भारत और बांग्लादेश के बीच हुए पर परचेस एग्रीमेंट के तहत अब अडानी ग्रुप द्वारा बनाई जाने वाली बिजली बांग्लादेश को सप्लाई की जा रही है। झारखंड राज्य के गोड्डा जिले में बने अडानी गोड्डा थर्मल प्लांट से करीब 1000 मेगा वाट से अधिक बिजली बांग्लादेश को दी जा रही है।
अडानी ग्रुप आज देश के सात राज्यों में थर्मल पॉवर जनरेशन प्लांट संचालित कर रहा है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बने सभी पॉवर प्लांट में से झारखंड का यह अडानी गोड्डापॉवर प्लांट सबसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ डेवलप किया गया है, जिस कारण इसे अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट (युएससीटीपीपी) के नाम से एक अलग पहचान मिली है। बिजली जैसे महत्वपूर्ण संसाधन के निर्माण के लिए बांग्लादेश में उचित प्रबंध न होने के कारण बिजली आयात करना आवश्यक है। बांग्लादेश पॉवर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) और अडानी ग्रुप के बीच हुए पाॅवर परचेस एग्रीमेंट (पीपीए) के बाद इस बिजली आपूर्ति के लिए अडानी ग्रुप पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अडानी गोड्डा को क्यों कहा जा रहा है सुपर पॉवर प्लांट?
बांग्लादेश तक पॉवर ट्रांसमिशन भी करेगा अडानी ग्रुप झारखंड में बिजली उत्पादन करने के अलावा अडानी ग्रुप उसे बांग्लादेश तक सप्लाई करने का भी काम करेगा। अडानी गोड्डा पॉवर प्लांट से पश्चिम बंगाल तक पॉवर ट्रांसमिशन के लिए अडानी ग्रुप द्वारा करीब 100 किलो मीटर की ट्रांसमिशन लाइन का उपयोग किया जाएगा, जिसके बाद से बांग्लादेश तक पॉवर रिसीव करने की जिम्मेदारी बांग्लादेश पॉवर डेवलपमेंट बोर्ड की होगी। इस प्रकार आपसी समझ और साझेदारी से भारत बांग्लादेश के संबंध को और मज़बूती मिलेगी। साथ ही अन्य देशों के लिए भी यह कदम एक मिसाल की तरह होगा।
बांग्लादेश में विकास को मिलेगी नई पॉवर अडानी ग्रुप और बांग्लादेश पॉवर डेवलपमेंट बोर्ड के बीच हुए इस पावर एग्रीमेंट के अंदर आने वाले 25 साल तक बांग्लादेश को पॉवर सप्लाई की जाएगी जिससे बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को एक नई रफ़्तार और शक्ति मिलेगी। आम नागरिकों की आवश्यकता को पूरा करने के अलावा वहाँ के इंडस्ट्रियल सेक्टर को इस अडानी गोड्डा प्लांट से मिलने वाली बिजली से बड़ा लाभ होगा। बांग्लादेश को संसाधनों के आभाव के कारण इलेक्ट्रिसिटी इम्पोर्ट की ज़रूरत हमेशा होती है और उसी से वहाँ की अर्थव्यवस्था को सुचारु ढंग से सरकार द्वारा संचालित किया जाता है।