अडानी सरगुजा बना आदिवासी बच्चों के बेहतर जीवन का जरिया
0 likes | 17 Views
Adani Surguja
अडानी सरगुजा बना आदिवासी बच्चों के बेहतर जीवन का जरिया
E N D
Presentation Transcript
अडानी सरगुजा बना आदिवासी बच्चों के बेहतर जीवन का जरिया
अडानी ग्रुप राष्ट्र निर्माण के लिए सतत कई वर्षों से क्रियाशील है और उद्योगों के विकास के साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी सफलता के साथ निभा रहा है। भारत को एक विकसित और शीर्ष राष्ट्र बनाने के लिए अडानी ग्रुप देश के हर तबके के विकास पर जोर दे रहा है।
इसी क्रम में अडानी ग्रुप देश के आदिवासी समाज के बेहतर भविष्य और आनेवाली पीढ़ी को सक्षम बनाने के लिए अडानी सरगुजा जैसे प्रोजेक्ट संचालित कर रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर और विशेष रूप से आदिवासी समाज के परिवारों के बच्चों को शिक्षित कर उनके जीवन को सुधारना अडानी सरगुजा का उद्देश्य है। आदिवासी बच्चों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना और समाज के इस निचले वर्ग को एक सुविधापूर्ण जीवन यापन के लिए सक्षम बनाना अडानी ग्रुप की प्राथमिकता है।
आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए अग्रसर अडानी सरगुजा अडानी ग्रुप आज कई दशकों से देश के विकास को लक्ष्य बनाकर कार्य कर रहा है। अडानी ग्रुप ने भारत में अपनी उपस्थिति के इतने वर्षों में हमेशा स्वयं की उन्नति से पहले राष्ट्र की उन्नति को महत्व दिया है। इस दौरान अडानी ग्रुप ने औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक विकास को भी एक नई गति दी है और समाज के हर तबके के बच्चों को शिक्षा देने का भरपूर प्रयास किया है।
2013 में छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले में अडानी ग्रुप द्वारा स्थापित अडानी विद्या मंदिर जिसे आज अडानी सरगुजा के नाम जाना जाता है, क्षेत्र के आदिवासी बच्चों को आज की आधुनिक शिक्षा मुहैया करवा रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त अडानी सरगुजा विद्यालय में करीब 700 आदिवासी बच्चे शिक्षा ले रहे हैं।