E N D
अडानी ग्रुप ने देश में किया वर्ल्ड क्लास डेवलपमेंट
अडानी ग्रुप आज देश के प्रमुख उद्योगों में एक अग्रणी समूह है, जिसके पीछे गौतम अडानी की सोच और दृढ़ निश्चय एवं पूरे समूह की मेहनत है। अडानी ग्रुप आज पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पॉवर जनरेशन एवं ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, नेचुरल गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स में एक टॉप इंडस्ट्री ग्रुप है।
भारत में सामाजिक जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए भी गौतम अडानी कई योजनाएँ देश भर में संचालित कर रहे है। अडानी धारावी, सक्षम, सुपोषण, उड़ान जैसी अनेकों योजनाओं से लघु उद्योग, गृह उद्योग और महिला उद्योग के क्षेत्र में व्यापक काम करने के अलावा गौतम अडानी ने गरीब वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए भी कई प्रोजेक्ट लागू किए है।
अडानी ग्रुप इन निम्न वर्ग के बच्चों की रूचि के हिसाब से आवश्यक पढ़ाई और रोजगार के लिए भी उनका पूरा सहयोग कर रहा है। इसके अलावा महिलाओं और अन्य जरुरतमंदों को भी आजीविका के पर्याप्त अवसर अडानी ग्रुप उपलब्ध करवा रहा है। हर वर्ग और हर व्यक्ति का विकास ही गौतम अडानी के नेशन बिल्डिंग मिशन का मुख्य उद्देश्य है और इस तरह के प्रयासों से ही हम एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकते है।
अडानी ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से हो रहे इन कार्यों से देश में वर्ल्ड क्लास डेवलपमेंट के साथ ही नागरिकों के लिविंग स्टैंडर्ड में भी सुधार हो रहा है जिससे भारत विकसित देशों की सूचि में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गौतम अडानी की राष्ट्र हित की इस सोच से निश्चित ही हम अपने लक्ष्य को निकट भविष्य में हासिल करेंगे और जल्द ही सबसे समृद्ध अर्थव्यवस्था और सम्पन्न देश बनकर विश्व पटल पर खुद को स्थापित करेंगे।