E N D
उद्योग से उन्नति का पर्याय बना अडानी ग्रुप
अडानी ग्रुप पिछले लगभग 50 सालों से देश में औद्योगिक और सामाजिक विकास को गति दे रहा है। गौतम अडानी ने विभिन्न उद्योगों में अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और उद्यमिता से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
अडानी ग्रुप ने हमेशा राष्ट्र उन्नति को स्व उन्नति से ऊपर रखा है। औद्योगिक कार्यों के साथ गौतम अडानी ने सामाजिक विकास कार्यों को भी बराबरी से पूरा किया जिसने देश को वित्तीय और समाजिक मजबूती दी है।
भारत के चहुँमुखी विकास के लिए सक्रिय अडानी ग्रुप अडानी ग्रुप का टेक्सटाइल उद्योग से शुरू हुआ व्यापार आज पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पॉवर जनरेशन एवं ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, नेचुरल गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में भी अग्रणी है।
गौतम अडानी ने देश भर के 22 राज्यों में अपने उद्योगों के द्वारा अर्थव्यवस्था को नई रफ़्तार दी है जिससे वहाँ के लोगों को बेहतर रोजगार मिलने के साथ व्यापार में भी तेजी आई है। अडानी ग्रुप से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में जुड़कर आज देश के हज़ारों लोगों का जीवन यापन सुगमता के साथ हो रहा है।