E N D
अडानी ग्रुप ने कैसे बढ़ाया भारत की ग्रोथ का ग्राफ
गौतम अडानी एक उद्योगपति के रूप में आज न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में एक बहुचर्चित नाम है। 1980 के दशक से देश के औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय अडानी ग्रुप ने अलग अलग व्यापारों के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है।
नेशन बिल्डिंग की सोच से देश में इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बढ़ावा देने में अडानी ग्रुप का भी बड़ा योगदान है। इंडिया की फाइनेंसियल ग्रोथ के ग्राफ को ऊपर ले जाने में गौतम अडानी की सोच और मेहनत ने एक विशिष्ट भागीदारी की है जो आज देश में दिखती है।
हर औद्योगिक क्षेत्र में छाए गौतम अडानी पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पॉवर जनरेशन एवं ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, फ़ूड प्रोसेसिंग, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, नेचुरल गैस, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स आदि, आज ऐसे कम ही औद्योगिक क्षेत्र बचे हैं जिनमें अडानी ग्रुप अग्रणी न हो।
देश के 22 राज्यों में स्थापित अलग अलग उद्योगों से अडानी ग्रुप इंडियन इकॉनमी को सुदृढ़ बना रहा है। अडानी ग्रुप ने राष्ट्र उन्नति के लिए हमेशा ग्राहकों और क्लाइंट्स को बेस्ट प्रोडक्ट और बेस्ट सर्विस दी है जिससे न केवल वे संतुष्ट हो बल्कि देश में बेहतर सुविधाएँ हो और बेहतर उत्पादों का निर्माण हो।