E N D
भारत के विकास में क्या है अडानी ग्रुप की भूमिका?
अडानी ग्रुप आज अपने अलग अलग व्यापार के माध्यम से देश और विश्व स्तर पर एक लोकप्रिय और प्रमुख उद्योग के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। देश में औद्योगिक विकास करने के साथ ही गौतम अडानी के मार्गदर्शन में अडानी ग्रुप ने जो सामाजिक उत्थान का कार्य किया है वह भी देश को मजबूत बना रहा है। अडानी ग्रुप इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण जैसे अहम सेक्टर्स में निम्न स्तर के नागरिकों को सर्वोत्तम सेवाएं दे रहा है और उन्हें शिक्षित और सक्षम बना रहा है। किन किन क्षेत्रों में अडानी ग्रुप कर रहा औद्योगिक विकास भारत के 22 राज्यों में अपना बिजनेस सफलता पूर्वक संचालित करने के अलावा आज अडानी ग्रुप दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, जकार्ता जैसे अन्य देशों में भी कई कंपनीज ऑपरेट कर रहा है। पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पॉवर जनरेशन एवं ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, फ़ूड प्रोसेसिंग, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, नेचुरल गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स में आज गौतम अडानी एक शीर्ष उद्योगपति के रूप में जाने जाते है।
क्या है अडानी ग्रुप का उद्देश्य? अडानी ग्रुप आज लगभग देश के हर राज्य में या तो अपने औद्योगिक प्रोजेक्ट के कारण या फिर अपने सोशल कॉज के किसी प्रोजेक्ट के माध्यम से उस प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। गौतम अडानी देश को आर्थिक रूप से ताकतवर बनाने के साथ ही देश के EWS वर्ग (एकनॉमिकली विकर सेक्शन) को एजुकेट बनाने के साथ साथ उनको रोजगार के अवसर भी दे रहे है जिससे वे अपनी आवश्यकता के अनुसार कमाई कर सके और एक आसान जीवन जी सके। गौतम अडानी का लक्ष्य है नेशन बिल्डिंग यानी एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण करना जिसके लिए अडानी ग्रुप पूरी तरह तत्पर है। फिलहाल अडानी ग्रुप में 20000 देश वासी डायरेक्ट रूप से काम कर रहे हैं और हज़ारों लोग इन-डायरेक्टली अडानी ग्रुप द्वारा अपनी इनकम कमा रहे हैं। लेकिन वे सभी गौतम अडानी के राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य में एक जुट होकर लगे हुए है।
अडानी ग्रुप सोशल डेवलपमेंट के कौन से प्रोजेक्ट चला रहा है ? देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और उनके साथ परिवार के जीवन को सुलभ बनाने के लिए अडानी विद्या मंदिर, ज्ञानोदय, उत्थान, नवचेतन विद्यालय, नवयुग वर्ल्ड स्कूल, अडानी स्किल डेवलपमेंट जैसे कई प्रोजेक्ट चला रहा है। इन सभी प्रोजेक्ट का उद्देश्य आने वाली देश की पीढ़ी को वेल एजुकेट, वेल स्किल्ड एवं वेल केपेबल बनाना है क्यूंकि आज के बच्चे ही कल मिलकर एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण करेंगे।
अडानी विद्या मंदिर प्रोजेक्ट क्यों है खास? गौतम अडानी आज निश्चित रूप से अपने अडानी ग्रुप द्वारा पूरे देश को एक नए, सुरक्षित, विकसित और मजबूत भारत की ओर ले जा रहे है। अडानी ग्रुप अमूमन हर क्षेत्र में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के माध्यम से देश के युवाओं को बड़ी तादाद में रोजगार देकर उनकी स्किल्स का उपयोग सक्षम देश के निर्माण में कर रहा है। अपनी CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के दायित्व को निभाते हुए गौतम अडानी समाज को भी एक नयी दिशा देने के लिए हर दिन नई सोच के साथ काम कर रहे है। निम्न वर्ग के लिए शिक्षा के अलावा स्वाथ्य और जीवन स्तर में सुधार करने वाली कई योजनाएं अडानी ग्रुप द्वारा देश के अलग अलग राज्यों में चलाई जा रही है जो एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए कारगर सिद्घ होंगी। देश की प्रगति के साथ ही खुद की प्रगति को जोड़कर काम करने की गौतम अडानी की सोच अडानी ग्रुप को सबसे अलग और सबसे श्रेष्ठ बनाती है।