E N D
अडानी धारावी से बदलेगा स्लम एरिया का स्वरूप
अडानी ग्रुप एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए बड़ी संख्या में सामाजिक कल्याण की योजनाएँ देश भर में संचालित कर रहा है। वित्तीय विकास के साथ भारत के अलग अलग प्रांतों में शिक्षा, रोजगार, व्यापार और दैनिक सुविधाओं को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अडानी ग्रुप हर संभव प्रयास कर रहा है।
इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अडानी ग्रुप देश के अत्यंत पिछड़े इलाकों को भी सुविकसित करने हेतु अडानी धारावी प्रोजेक्ट से एक नई शुरुआत कर रहा है।
अडानी धरावी से देश के एक बड़े स्लम क्षेत्र धारावी को आधुनिक सुविधाओं के साथ स्मार्ट सिटी के रूप में पुनः विकसित किया जाएगा। इस पुनर्विकास से विश्व की आँखों में जो छवि फ़िलहाल धारावी की है उसके ठीक विपरीत एक नई तस्वीर हमें देखने को मिलेगी।
अडानी धारावी से स्मार्ट बनेगा धारावी स्लम एरिया अडानी ग्रुप ने भारत की अर्थव्यवस्था पर गहरी छाप छोड़ी है जिससे भारत वित्तीय रूप से एक सशक्त देश बना है। इसके अतिरिक्त अडानी ग्रुप ने राष्ट्र निर्माण के लिए जिस निःस्वार्थ भाव से समाज हितैषी योजनाएँ देश में चलाई है उससे शिक्षा, गृह उद्योग, महिला विकास, स्वरोजगार को अद्भुत शक्ति और गति मिली है।