E N D
अडानी धारावी प्रोजेक्ट से धारावी की होगी काया पलट
देश के शीर्ष उद्योग समूह अडानी ग्रुप ने हमेशा भारत की प्रतिष्ठा का सम्मान किया है। औद्योगिक विकास में अहम सहयोग देने का साथ सामाजिक दृष्टिकोण से भी कई काम अडानी ग्रुप निरन्तर कर रहा है।
देश की वैश्विक छवि को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अडानी ग्रुप अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अडानी धारावी पर गंभीरता के साथ सक्रिय है। अडानी धारावी से विश्व स्तर पर धारावी की स्लम एरिया के क्षेत्र के रूप में जो इमेज बनी हुई है अब उसे एक मॉडर्न सिटी में बदला जाएगा।
अडानी ग्रुप ने क्यों चुना धारावी को? अडानी ग्रुप आज देश के अलग अलग प्रांतों में कई तरह की समाज हितैषी परियोजनाएँ संचालित कर रहा है। ग्रामीण और आदिवासी इलाकों के अलावा, मेट्रो सिटी मुंबई के धारावी को भी अडानी ग्रुप ने अपनी सोशल कॉज एक्टिविटी का हिस्सा बनाया है।
अडानी ग्रुप के अनुसार मुंबई जैसे महानगर का प्रमुख भाग होते हुए भी धारावी में उचित विकास नहीं किया गया। यहाँ के लोग अब तक मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित जिसके चलते निम्न स्तर के जीवन स्तर के साथ जिंदगी जीने को मजबूर है। यही प्रमुख कारण है कि अडानी ग्रुप ने अपने मॉडर्न सिटी प्रोजेक्ट के लिए धारावी का चयन किया।